विश्व

एयरस्ट्राइक में 40 लोग मारे गए

jantaserishta.com
14 Sept 2023 2:31 PM IST
एयरस्ट्राइक में 40 लोग मारे गए
x

DEMO PIC 

खार्तूम: दक्षिण-पश्चिमी सूडान के दक्षिण दारफुर राज्य की राजधानी न्याला में एक मार्केट और नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 40 नागरिक मारे गए। एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, ''लड़ाकू विमानों ने बुधवार को अल-साद अल-अली, अल-रियाद और टेक्सास के पड़ोस सहित आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमले किए। हवाई हमले में न्याला के पॉपुलर अल-मलाजा मार्केट को भी निशाना बनाया गया।''
एक चिकित्सा अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, ''न्याला में अल-वोहदा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में जख्मी मरीज आए हैं। घायलों में कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचे से पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि कुछ अन्य की वहां पहुंचने के बाद मौत हो गई।''
चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बुधवार को भी अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने एक बयान जारी कर सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) पर राज्य की राजधानी में हवाई हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। आरएसएफ ने आगे कहा कि मलबे के नीचे शवों की तलाश अभी भी जारी है। एसएएफ प्रवक्ता के दफ्तर से अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक झड़पें हो रही हैं। जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 3,000 लोगों की मौत हो गई और 6,000 से अधिक लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story