विश्व

मेक्सिको के गुआनाजुआतो में गोलीबारी, घटना में 5 पुरुष सहित 4 महिलाओं की मौत

Subhi
11 Nov 2022 12:47 AM GMT
मेक्सिको के गुआनाजुआतो में गोलीबारी, घटना में 5 पुरुष सहित 4 महिलाओं की मौत
x

मैक्सिको के गुआनाजुआतो में गुरुवार को गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक रात करीब नौ बजे हथियारों से लैस एक समूह एक बार में पहुंचा था, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सेलाया के बाहर अपासियो एल आल्टो शहर में लोगों पर गोलियां चलाई गई थी।

गोलीबारी में पांच पुरुष व चार महिला की मौत

अधिकारियों ने बताया कि बार में हुई गोलीबारी की घटना में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए। साथ ही दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हालांकि घायल महिलाओं की हालत स्थिर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य और संघीय अधिकारियों की इकाइयों के साथ-साथ नेशनल गार्ड को भी घटनास्थल पर बुलाया जाएगा।

शहर में गोलीबारी की घटना आम

बता दें कि घटना के बाद अपराधियों ने पोस्टर छोड़े। गुआनाजुआतो एक औद्योगिक शहर है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कार्टेल के बीच टर्फ युद्धों से तबाह हो गया है। पिछले महीने, इरापुआटो शहर में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सितंबर में हुई एक गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति ने हिंसा कम करने का किया था वादा

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने कार्टेल हिंसा को कम करने का वादा करते हुए 2018 में पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद, वर्ष 2022 में हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है। हालांकि लोपेज़ ओब्रेडोर का कार्यकाल आधुनिक इतिहास में सबसे घातक होने की राह पर है।

बता दें कि इससे पहले मेक्सिको के एक बार में हुई गोलीबारी में 12 लोगों को गंभीर रूप से गोली मार दी गई थी। अचानक शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।


Next Story