विश्व

एक्ट्रेस, एक्टर समेत 4 लोग गिरफ्तार, पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 Aug 2022 11:18 AM IST
एक्ट्रेस, एक्टर समेत 4 लोग गिरफ्तार, पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक आलीशान विला से ऑपरेट हो रहे चीनी पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ है. दरअसल, स्टूडियो में काम कर रहे एक चीनी शख्स ने धोखाधड़ी कर एक कंप्यूटर खरीदा था. इस मामले को लेकर जब दो थाने की पुलिस विला में छापा मारने पहुंची तो वे लोग वहां पोर्न स्टूडियो का सेटअप देखकर हैरान रह गए. पुलिस ने वहां मौजूद एडल्ट एक्ट्रेस, एक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला थाईलैंड का है. चोन बरी के सट्टाहिप जिले में एक आलीशान पूल विला में रेड के दौरान गुप्त पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ. इसके बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अरेस्ट किए गए लोगों में 33 साल के चीनी डायरेक्टर ली, 24 साल के चीनी इंटरप्रेटर अर्जोंग, 20 साल का मेल एक्टर और 24 साल की एक्ट्रेस शामिल हैं. पुलिस ने पोर्न स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले सामानों को भी जब्त कर लिया है.
दरअसल, कंप्यूटर क्राइम्स एक्ट के उल्लंघन के मामले में एक शख्स को पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए ट्रेस कर रही थी. उस शख्स ने गलत जानकारी देकर एक कंप्यूटर सिस्टम खरीदा था. जांच के दौरान पुलिस को पटाया और बैंकॉक में पोर्न मूवी शूट करने वाले एक चीनी ग्रुप के बारे में पता चला.
पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि विज्ञापन के जरिए यह चीनी ग्रुप थाई पोर्न एक्टर्स को भी मूवी में पार्टिसिपेट करने के लिए बुला रहे थे. यहां शूट हो रहे पोर्न मूवी को चीनी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाना था.
पोर्न मूवी में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस के नाम और उनकी राष्ट्रीयता अभी सामने नहीं आई है. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें हर दिन के काम के करीब 45 हजार रुपए मिलते थे. वहीं पुरुष को रोजाना करीब 14 हजार रुपए मिलते थे.
thethaiger.com की रिपोर्ट के मुताबिक, चारों आरोपियों को पोर्नोग्राफिक मटेरियल प्रोड्यूस करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story