
x
DEMO PIC
बाकू (आईएएनएस)| अजरबैजान के कुसार शहर में रविवार को एक रिसॉर्ट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। आपातकालीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अग्निशमन विभाग के कई कर्मचारियों को क्षेत्र में भेजा गया लेकिन आग ने स्थानीय पार्क कुसर रिसॉर्ट परिसर में 240 वर्ग मीटर के एक दो मंजिला लकड़ी के झोपड़ी को नष्ट कर दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लकड़ी के बर्नर से लगी थी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर चार शव मिले हैं, जिनमें से तीन की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। छह अन्य को अलग-अलग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें मुख्य रूप से जलने की घटनाएं थीं।
घटना की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





