
x
फाइल फोटो
बगदाद (आईएएनएस)| इराकी सेना ने कहा है कि पूर्वी इराक में एक हवाई हमले और पश्चिम में एक छापे में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादी मारे गए। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इराकी लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को हिमरीन माउंटेन रेंज में आईएस के एक ठिकाने पर बमबारी की, इसमें तीन आईएस आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में बमबारी किए गए आईएस ठिकाने के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा गया है कि अधिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
एक सुरक्षा सूत्र ने नाम ना छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी को बताया कि मारे गए तीन लोगों में से एक चरमपंथी समूह का स्थानीय लीडर माना जाता है।
आईएस के अवशेषों के खिलाफ बार-बार सैन्य अभियानों के बावजूद, चरमपंथी आतंकवादी अभी भी हिमरीन माउंटेन रेंज में छिपे हुए हैं, जो तीन प्रांतों- दियाला, सलाहुद्दीन और किरकुक तक फैली हुई है।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, आईएस आतंकवादी तब से शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ इलाकों में घुस गए हैं, जो सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





