विश्व

ग्रेनेड हमले में 4 घायल

jantaserishta.com
9 Oct 2022 11:26 AM IST
ग्रेनेड हमले में 4 घायल
x
क्वेटा (आईएएनएस)| बलूचिस्तान के क्वेटा में सरियाब रोड पर एक सुरक्षा जांच चौकी के पास शनिवार रात ग्रेनेड हमले में कम से कम चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पुलिस और एफसी के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ वसीम बेग ने कहा, ट्रॉमा सेंटर में चार घायलों को भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए ले गए।
किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बता दें, 17 सितंबर को, क्वेटा के बाहरी इलाके सबजल रोड पर एक ऑटो रिक्शा के पास एक सुरक्षा जांच चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला सहित 13 अन्य घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story