विश्व
न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पानी में 4 बड़ी व्हाइट शार्क का पता लगा
jantaserishta.com
29 May 2023 10:58 AM IST

x
DEMO PIC
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| समुद्री अधिकारियों ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पानी में तैरती चार बड़ी व्हाइट शार्क का पता लगाया है। सीएनएन की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक गैर-लाभकारी समुद्री अनुसंधान समूह ओसर्च, जो शार्क को ट्रैक कर ओपन-सोर्स डेटा प्रदान करता है, ने हाल ही में दो राज्यों के तटों के आसपास चार नर ग्रेट व्हाइट शार्क होने की सूचना दी।
समूह प्रत्येक शार्क पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर्स रखता है, जो शार्क द्वारा पानी की सतह को तोड़ने पर पिंग करता है, इससे शोधकर्ताओं को उस शार्क के वार्षिक प्रवास समेत अन्य चीजों को ट्रैक करने में मदद मिलती है। ओसर्च की वेबसाइट के अनुसार, 9 फुट लंबी, 434 पाउंड व्हाइट शार्क को 2 मई को फायर आइलैंड से पिंग किया गया।
गैर-लाभकारी संस्था का कहना है कि उसने पिछले 105 दिनों में 1,520 मील की यात्रा की थी। इसके अलावा, एक अन्य व्हाइट शार्क, जिसका वजन 395 पाउंड है और 8 फीट 8 इंच लंबी है, 15 मई को लॉन्ग आइलैंड से पिंग किया गया। इस शार्क ने पिछले 102 दिनों में 1,595 मील की यात्रा की है। वहीं तीसरी व्हाइट शार्क का वजन लगभग 600 पाउंड था और लंबाई 9.5 फीट से अधिक थी। उसे 17 मई को पिंग किया था। ओसर्च के अनुसार, उसने पिछले 368 दिनों में 7,697 मील की यात्रा की है।
21 मई को चौथी व्हाइट शार्क को पिंग किया गया, उसका वजन 393 पाउंड था और लंबाई 9 फीट 2 इंच थी। ओसर्च के आंकड़ों के अनुसार, चार शार्क फ्लोरिडा से अमेरिका के पूर्वोत्तर और कनाडा तक अपना वार्षिक प्रवास करती दिखाई देती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





