
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ है। इस अटैक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग जख्मी हुए हैं। यह हमला आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किया है। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है।
यह हमला तब हुआ, जब एक विस्फोटक से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन के गेट से आकर टकरा गई। इसके बाद कुछ आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग जख्मी हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसी साल जनवरी में पेशावर में एक मस्जिद में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। इस अटैक में 101 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान में बीते कुछ महीनों में पुलिस थानों और सेना को टारगेट कर आतंकी हमलों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






