विश्व

इस देश की रानी के घर में हुई 4 करोड़ की चोरी...मचा हड़कंप

Gulabi
9 Nov 2020 4:32 PM GMT
इस देश की रानी के घर में हुई 4 करोड़ की चोरी...मचा हड़कंप
x
दुनियाभर से कई चौकाने वाली खबर आती रहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।दुनियाभर से कई चौकाने वाली खबर आती रहती हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी ही खबर बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह खबर है फ्रांस की राजधानी पेरिस की। यहाँ पर कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानने के बाद आपके होश ठिकाने पर नहीं रहेंगे। जी दरअसल यहां रहने वाली सऊदी की एक रानी के घर से चोर लगभग 4 करोड़ रुपये का सामान चोरी करके ले गए। एक वेबसाइट के मुताबिक 47 साल की रानी अगस्त से ही अपने इस अपार्टमेंट में नहीं थी।

वहीं उसके बाद जब वह वापस लौटी, तो उन्होंने देखा कि उनके कीमती जेवर, घड़ियां और कुछ बैग्स मिसिंग हैं। उन्होंने बताया उनकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये के आसपास थी। इस समय रानी शॉक में हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। एक खबर में बताया गया है कि उन्हें अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

वैसे यह भी कहा जा रहा है अभी तक तो पुलिस से भी उन्होंने बात नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार रानी का घर पेरिस के हाई फोर्स एरिया ऐवन्यु जॉर्ज 5 में है और चोर उनके घर से 30 हरमस बैग, Cartier की घड़ी, जेवर और फर की महंगी आइटम्स चोरी करके ले गए हैं। बताया जा रहा है पुलिस जल्द ही इस मामले की जांच करने वाली है। वैसे इस तरह के कई मामले अब तक आपने सुने होंगे लेकिन यह बहुत ही अनोखा मामला रहा है और इसमें पुलिस की जांच के बारे में भी कहा जा रहा है।


Next Story