विश्व

पूर्वी लीबिया में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 385 पाकिस्तान के नागरिक

Admin4
2 Aug 2023 11:24 AM GMT
पूर्वी लीबिया में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 385 पाकिस्तान के नागरिक
x
काहिरा। पूर्वी लीबिया के तटीय शहर टोब्रुक के पास कानून प्रवर्तन विभाग और सुरक्षा अधिकारियों ने रातभर की छापामारी में मानव तस्करों के गोदामों में छुपा कर रखे गए 385 पाकिस्तान के नागरिकों को मुक्त करा लिया।
इन प्रवासियों को टोब्रुक के दक्षिण में अल खुएर क्षेत्र में तस्करों के गोदामों से सोमवार तड़के कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया गया। टोब्रुक स्थित प्रवासियों के अधिकार समूह अल-अबरीन के अनुसार, मुक्त कराए गए लोगों में कम से कम 11 बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की उम्र 10 साल से कम है। हालांकि लीबिया या पाकिस्तान की सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अल-अबरीन के फेसबुक पेज पर यह सूचना सचित्र साझा की गई है। रिहा कराए गए सभी लोगों को पुलिस मुख्यालय में ठहराया गया है।
Next Story