विश्व

Nepal Plane Crash: नेपाल में प्लेन क्रैश में 36 की मौत, 5 भारतीय सहित 72 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

jantaserishta.com
15 Jan 2023 1:25 PM IST
Nepal Plane Crash: नेपाल में प्लेन क्रैश में 36 की मौत, 5 भारतीय सहित 72 यात्री थे सवार, देखें वीडियो
x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल के पोखरा इलाके में रविवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने दुर्घटनास्थल से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि मलबे से छत्तीस शव निकाले गए हैं और आग बुझा दी गई है।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने सिन्हुआ को बताया कि येती एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त एटीआर-72 विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और लैंड करने से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने निरौला के हवाले से बताया कि विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे, जिनमें 15 विदेशी भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story