विश्व

एक घंटे से तक उल्टा लटके थे 35 लोग, बिजली बंद होने से रुकी रोलरकोस्टर

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:35 PM IST
एक घंटे से तक उल्टा लटके थे 35 लोग, बिजली बंद होने से रुकी रोलरकोस्टर
x
जानिए फिर क्या हुआ

जापान के एक थीम पार्क में एक घंटे से अधिक समय तक 35 लोग रोलरकोस्टर पर फंसे रहे, जिनमें से कुछ उल्टा लटक रहे. हैरान करने वाली बात ये है कि अचानक बिजली जाने की वजह से लोग उसी में फंस गए थे. जापान टाइम्स के अनुसार, अचानक ब्लैकआउट होने जाने के कारण ओसाका में यूनिवर्सल स्टूडियो में सब कुछ रुक गया. रोलरकोस्टर पर सवार सभी लोग दोपहर 12.45 बजे से तब तक फंसे हुए थे जब तक कि पार्क में बिजली बहाल नहीं हो गई और उन्हें सुरक्षित बाहर नहीं निकाला गया.

फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रोलरकोस्टर परिचारक उन तक नहीं पहुंच पाए जिसके बाद दोपहर 3 बजे एक आपातकालीन सीढ़ी से नीचे उतारा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली जल्द ही बहाल कर दी गई लेकिन यूएसजे के अधिकारियों ने कहा कि थीम पार्क को फिर से शुरू होने में कुछ घंटे लगेंगे. कंसाई ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन इंक के अनुसार, ब्लैकआउट ने दो क्षेत्रों में अधिकतम 3,200 ग्राहकों को बुरी तरह प्रभावित किया. यह थीम पार्क कोनोहाना वार्ड में स्थित है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story