विश्व

बुर्किना फासो में हमले में 33 सैनिकों की मौत

Rani Sahu
28 April 2023 9:14 AM GMT
बुर्किना फासो में हमले में 33 सैनिकों की मौत
x
औगाडौगौ (आईएएनएस)| पूर्वी बुर्किना फासो में एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से बयान में कहा गया है कि ओगारू की सैन्य टुकड़ी को गुरुवार सुबह एक बड़े हमले का निशाना बनाया गया, इसमें 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
बयान में कहा गया कि जवाबी हमले में कम से कम 40 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
2015 से, पश्चिम अफ्रीकी देश में जारी संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और हजारों नागरिक विस्थापित हुए हैं।
--आईएएनएस
Next Story