विश्व
Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में अब तक 32,623 फिलिस्तीनियों की मौत
jantaserishta.com
30 March 2024 8:36 AM IST

x
गाजा: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में बताया कि इजराइली हमले में गाजा पट्टी में अब तक 32,623 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इजराइली सेना ने 24 घंटों के दौरान 71 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 112 को घायल कर दिया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 32,623 और घायलों की 75,092 हो गई है।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि शुक्रवार को गाजा शहर में इजराइली युद्धक विमानों के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





