विश्व

Israel Hamas War: इजरायली हमले में अब तक 32,552 लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

jantaserishta.com
29 March 2024 8:37 AM IST
Israel Hamas War: इजरायली हमले में अब तक 32,552 लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
x
गाजा: गाजा पट्टी में इजराइली हमले में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 32,552 हो गई है। यह जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि इजराइली सेना ने 24 घंटों के दौरान 62 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 91 को घायल कर दिया।
मंत्रालय के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 32,552 और घायलों की 74,980 हो गई है। पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में हमास के हमले के जवाब में इज़राइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ आक्रमण शुरू किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story