विश्व

ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर में 32 की मौत, 80 से अधिक घायल, देखें नया VIDEO

jantaserishta.com
1 March 2023 11:27 AM IST
ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर में 32 की मौत, 80 से अधिक घायल, देखें नया VIDEO
x
टक्कर की वजह की जांच की जा रही है।
एथेंस (आईएएनएस)| मध्य ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। सीएनएन ने ग्रीक फायर सर्विस के हवाले से बताया कि हादसा लारिसा शहर के पास टेंपी में मंगलवार देर रात हुआ।
350 लोगों को लेकर एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी जा रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर की वजह की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी ने एक रिपोर्ट में कहा है कि जोरदार टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम तीन में आग लग गई।
ग्रीक फायर सर्विस ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
सेवा के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोगियानिस ने कहा कि 17 वाहनों और 40 एंबुलेंस के साथ कम से कम 150 दमकलकर्मी वर्तमान में चल रहे बचाव अभियान में शामिल हैं।
उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि 194 यात्रियों को सुरक्षित रूप से थेसालोनिकी ले जाया गया और 20 लोगों को लारिसा शहर में बस द्वारा स्थानांतरित किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि घायलों में से 53 अस्पताल में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story