विश्व

भारी बारिश के बाद 32 लोगों की मौत, 16 लापता

jantaserishta.com
26 Sept 2023 1:44 PM IST
भारी बारिश के बाद 32 लोगों की मौत, 16 लापता
x
ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला में चल रहे मानसून के दौरान भारी बारिश ने 32 लोगों की जान ले ली है और 16 अन्य लापता हो गए हैं। देश के आपदा राष्ट्रीय समन्वयक (कॉनरेड) ने ये जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कॉनरेड के हवाले से कहा कि 30 स्कूलों, 242 सड़कों और 31 पुलों को नुकसान पहुंचा है और लगभग 472 घरों के नष्ट होने का खतरा है।
इस बीच, भारी बारिश के कारण 5,689 लोग बेघर हो गए, 10,303 लोगों को निकाला गया और 587 लोगों को आश्रय दिया गया। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट किया, "पिछले 24 घंटों में, कॉनरेड सिस्टम ने देश भर में बारिश से जुड़ी छह घटनाएं दर्ज की हैं।"
सोमवार तड़के, ग्वाटेमाला सिटी में नारंजो नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लापता हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story