विश्व

31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप, कोर्ट में पेश आज

Neha Dani
28 Nov 2020 2:25 AM GMT
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप, कोर्ट में पेश आज
x
ब्रिटेन में एक 31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया गया |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ब्रिटेन में एक 31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया गया और शुक्रवार को उसे लंदन में विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया।

पश्चिम लंदन के ग्रीनफोर्ड में शनील पटेल की 62 वर्षीय मां हंसा पटेल के सिर पर चोट लगने से मौत के बाद उसे घर से गिरफ्तार किया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनील पटेल, हंसा पटेल का बेटा है। ग्रीनफोर्ड में घर पर एक महिला के सिर पर चोट लगने से मौत होने के बाद पुलिस को बुलाए जाने पर घटना की जांच शुरू की गई।

पुलिस अधिकारी और पैरामेडिक्स स्टॉफ के साथ ही एक पुलिस हेलिकॉप्टर वहां गए और उस महिला के सिर पर चोट लगने से मौत हुई थी। मेट्रोपॉलिटन वेस्ट एरिया कमांड के मुख्य अधीक्षक पीटर गार्डनर ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इस कठिन समय में पुलिस पीड़ित परिवार के साथ हैं।


Next Story