विश्व

जंगल की आग से 3,000 को निकाला गया

jantaserishta.com
15 Aug 2023 10:43 AM IST
जंगल की आग से 3,000 को निकाला गया
x
पेरिस: दक्षिणी फ्रांस के पाइरेनीस-ओरिएंटेल्स विभाग के एक कम्यून सेंट-आंद्रे के पास हिंसक जंगल की आग के बाद 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। आग सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे लगी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी के हवाले से ये जानकारी दी।
स्थानीय अग्निशमन कर्मियों के अनुसार, लगभग 530 हेक्टेयर भूमि आग में जल गई है, जिसके चलते आसपास के 3,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। सोमवार रात एक प्रेस ब्रीफिंग में विभाग के प्रीफेक्ट रोड्रिग फर्सी ने कहा कि स्थिति में "सुधार" होना शुरू हो गया है, लेकिन आग अभी भी "पूरी तरह से" नियंत्रण में नहीं है।
आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन के अनुसार, 13 विमानों और तीन हेलीकॉप्टरों की मदद से जंगल की आग को फैलने से रोकने के लिए 500 से अधिक अग्निशामकों को तैनात किया गया है। 2022 में फ्रांस में आग में 72,000 हेक्टेयर ज़मीन जल गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story