विश्व

30 लोग मारे गए आतंकी हमले में, वीडियो

Nilmani Pal
5 March 2025 7:30 AM IST
30 लोग मारे गए आतंकी हमले में, वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

पाकिस्तान। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू कैंटोनमेंट के बाहरी इलाके में दो भीषण बम धमाके हुए. धमाकों के बाद इलाके में भारी गोलीबारी और सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसे एक पूर्व नियोजित आतंकी हमला बताया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच हुई झड़प में 30 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए. जैश उल फुरसान, जो किसी समय पर पाक सेना गठबंधन का हिस्सा रहे HGB (हाफिज़ गुल बहादुर) का हिस्सा है और जिसने हाल ही में टीटीपी के साथ हाथ मिलाया है, इस हमले के पीछे बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने दो कार बम (SVBIED) का इस्तेमाल किया, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया जा सके. इसके तुरंत बाद टारगेटेट हमला किया गया. आतंकियों ने इफ्तार के ठीक बाद बन्नू कैंट के सुरक्षा बैरियर पर हमला बोला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 आतंकी इस हमले में शामिल थे.


Next Story