विश्व
राफा में इजरायली सेना के जमीनी हमलों में 30 लोगों की मौत
jantaserishta.com
9 May 2024 9:17 AM IST

x
यरूशलम: इजरायली सेना गाजा के राफा पर जमीनी हमला जारी रखे हुए है। सोमवार रात से शुरू हुए हमले के बाद से लगभग 30 लोगों की मौत की खबर है। बुधवार को जारी आईडीएफ के बयान के अनुसार, मरने वालों में 30 आतंकवादी थे। जबकि गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगभग 35 लोगों की मौत की सूचना दी, जिनमें चार महीने का बच्चा भी शामिल था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने बताया कि एक टैंक डिवीजन और एक बख्तरबंद ब्रिगेड पूर्वी राफा में जमीन पर काम कर रहे हैं, जबकि हमलावर ड्रोन हवाई हमले कर रहे हैं। सेना ने क्षेत्र में लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया, जिनमें आतंकवादी बुनियादी ढांचे और संदिग्ध इमारतें शामिल थीं। यहां से हमास के लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की थी। इजरायल ने दक्षिणी शहर में बची चार हमास बटालियनों को खत्म करने के अपने लक्ष्य का हवाला देते हुए सोमवार और मंगलवार की रात राफा पर जमीनी हमला किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





