विश्व

नेपाल में प्लेन क्रैश में 30 की मौत, आपात बैठक बुलाई गई, देखें VIDEO

jantaserishta.com
15 Jan 2023 12:51 PM IST
नेपाल में प्लेन क्रैश में 30 की मौत, आपात बैठक बुलाई गई, देखें VIDEO
x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल के कास्की जिले के पोखरा क्षेत्र में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने पुष्टि की है कि अब तक 30 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा, लोगों के जीवित होने की संभावना कम है, हम शवों को बाहर निकाल रहे हैं।
येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
दुर्घटनाग्रस्त विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आपात बैठक बुलाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story