विश्व

इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में 3 की मौत

jantaserishta.com
12 Aug 2023 10:03 AM IST
इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में 3 की मौत
x
बगदाद: इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की के ड्रोन हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक वरिष्ठ सदस्य सहित तीन लोग मारे गए। वहां की आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने एक बयान में ये बात कही।
कुर्दिस्तान क्षेत्र के पूर्व में सुलेमानियाह प्रांत के पेनजवेन शहर के पास तुर्की के एक ड्रोन ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे मुख्य सड़क पर एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में पीकेके के एक वरिष्ठ सदस्य, एक उग्रवादी और वाहन चालक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक में पीकेके के खिलाफ जमीनी कार्रवाई, हवाई हमले और बमबारी करती रहती है, खासकर समूह के मुख्य आधार कंदील पर्वत में।
तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story