विश्व

मुठभेड़ में 3 की मौत, 6 घायल

jantaserishta.com
20 July 2023 8:29 AM IST
मुठभेड़ में 3 की मौत, 6 घायल
x
छह अन्य घायल हो गए।
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में एक एनकाउंटर की घटना में एक बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। हिप्किंस ने बताया कि जिन घायलों को ऑकलैंड अस्पताल ले जाया गया है, उनमें पुलिस का एक सदस्य भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों का आकलन है कि सुरक्षा का कोई राष्ट्रीय खतरा नहीं है और न्यूजीलैंड के सुरक्षा खतरे के स्तर में कोई बदलाव नहीं है।
अपराधी पंप एक्शन शॉटगन से लैस था। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से हिपकिंस ने कहा, वह एक बिल्डिंग में था और गोलियां बरसा रहा था। प्रधानमंत्री ने कहा, "इमारत के ऊपरी फ्लोर पर पहुंचने पर, शख्स ने खुद को एक लिफ्ट में बंद कर लिया। पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे ढूंढ लिया।"
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आठ गोलियों की आवाज सुनी गई। आस पास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। ऑकलैंड के मेयर वेन ब्राउन ने कहा कि सभी फीफा कर्मी और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीमें सुरक्षित हैं।
गुरुवार को एक महीने तक चलने वाले फीफा महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हुई, जिसकी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story