विश्व
मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल
jantaserishta.com
14 Feb 2023 11:42 AM IST

x
शिकागो (आईएएनएस)| यूनिवर्सिटी पुलिस ने पुष्टि की है कि अमेरिका में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कैंपस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। विश्वविद्यालय की प्रवक्ता एमिली गुएरेंट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली गोली सोमवार रात परिसर के उत्तरी छोर पर 8:18 बजे एक हॉल के अंदर दागी गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बाद में पास के एक हॉल में गोलियों की कई आवाजें सुनी गई।
पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह नकाबपोश नाटे कद का आदमी है।
विश्वविद्यालय ने एक संदेश भेजा है जिसमें छात्रों से 'तुरंत जगह सुरक्षित करने' के लिए कहा गया है। घटनास्थल पर 'भागो, छुपो, लड़ो' जैसे शब्द सुनाई दिए।
लगभग 30 फायरट्रक, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन परिसर में एक साथ घुसे और इलाके को सुरक्षित किया।
Tagsशिकागोमिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटीफायरिंगहत्याक्राइम न्यूज़chicagomichigan state universityfiringmurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





