विश्व
ड्रग सरगना की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा में 29 की मौत, तांडव मचाया
jantaserishta.com
7 Jan 2023 8:51 AM IST

x
विशेष बल का अभियान चलाया गया।
मैक्सिको सिटी (आईएएनएस)| मैक्सिकन ड्रग कार्टेल के सरगना ओविडियो गुजमैन की गिरफ्तारी के बाद देश के सिनालोआ राज्य में हिंसक अराजकता के एक दिन में गिरोह के 19 संदिग्ध सदस्य और 10 सैन्यकर्मी मारे गए। मैक्सिकन रक्षा मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा बलों ने गुरुवार की तड़के जेल में बंद किंगपिन जोआक्विन 'एल चापो' गुजमैन के 32 वर्षीय बेटे ओविडियो गुजमैन को पकड़ लिया। इससे अशांति फैल गई और गिरोह के सदस्यों व सुरक्षा बलों के बीच घंटों गोलीबारी हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कुलियाकन शहर में झड़पों, सड़क ब्लॉकों और वाहनों में आग लगने के बीच विशेष बल का अभियान चलाया गया। इससे शहर सुबह से ही पंगु हो गया और सिनालोआ के गवर्नर रूबेन रोचा मोया ने निवासियों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।
यह दूसरी बार है जब ओविडियो गुजमैन, उर्फ़ एल रैटन को गिरफ्तार किया गया है। 2019 में सिनालोआ में हिंसा भड़कने के बाद सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी।
सिनालोआ कार्टेल के एक नेता ओविडियो गुजमैन भी कथित मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अमेरिकी अधिकारियों द्वारा वांछित हैं।
कुलियाकैन को कार्टेल का गढ़ माना जाता है, जो अपने मूल नेता एल चापो के अमेरिका में कैद के बावजूद अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





