
x
खार्तूम (आईएएनएस)| सूडान के दक्षिणपूर्वी ब्लू नाइल राज्य में हाल में आदिवासी संघर्ष के दौरान 287 लोगों की मौत हो गई और 239 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ब्लू नाइल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जमाल नासिर ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच की जा रही है, कुछ और लोगों के हादसे का शिकार होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक मेडिसिन टीम कई जले हुए शवों की मौत के कारणों का पता लगाएगी ताकि यह देखा जा सके कि उन पर हथियार से हमला हुआ या पीटा गया है।
19 और 20 अक्टूबर को राज्य में हौसा और बर्टा जनजातियों के बीच संघर्ष हो गया था।
21 अक्टूबर को ब्लू नाइल राज्य के गवर्नर अहमद एल ओमदा बादी ने राज्य में मामले में एक जांच समिति बनाने की घोषणा की।
गवर्नर ने ब्लू नाइल में 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा भी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





