विश्व

लीबिया के शहरों से पिछले साल 27,400 विस्फोटक निकाले गए: संयुक्त राष्ट्र

jantaserishta.com
2 May 2023 3:57 PM IST
लीबिया के शहरों से पिछले साल 27,400 विस्फोटक निकाले गए: संयुक्त राष्ट्र
x
त्रिपोली (आईएएनएस)| लीबिया स्थित संयुक्त राष्ट्र सपोर्ट मिशन (यूएनएसएमआईएल) के अनुसार, पिछले साल त्रिपोली, मिसराता, बेनगाजी और सर्ते शहरों में 27,400 विस्फोटक निकाले गए जो युद्ध के समय यहां बिछाए गए थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूएनएसएमआईएल के हवाले से बताया कि वर्ष 2011 से देश से 10 लाख से ज्यादा विस्फोटक और 54 टन छोटे-हथियारों के गोला-बारूद निकाले गए हैं। इनमें 82 प्रतिशत प्रोजेक्टाइल हैं जबकि चार प्रतिशत छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाले गोला-बारूद हैं।
यूएनएसएमआईएल के अनुसार, पिछले एक दशक से ज्यादा समय से जारी प्रयास के बावजूद 150 लाख वर्ग मीटर इलाके में अब भी विस्फोटक मौजूद हैं।
पिछले साल इन विस्फोटकों की चपेट में आने से लीबिया में 14 बच्चों समेत 19 लोग मारे गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story