विश्व

2500 साल पुरानी दो ममी मिली, सोने से बनी थी जीभ

Rounak Dey
7 Dec 2021 11:36 AM IST
2500 साल पुरानी दो ममी मिली, सोने से बनी थी जीभ
x
पुरुष और महिला कौन थे लेकिन दोनों के मकबरे एक-दूसरे के पास बने हैं।

पिरामिडों के देश मिस्र में दो अलग-अलग मकबरों से एक महिला और एक पुरुष की ममी मिली है जो 2500 साल पुरानी है। इन प्राचीन ममी के अंदर जीभ की जगह पर सोने की प्‍लेट पाई गई है। यह मकबरा लाइम स्‍टोन से बना है। पुरातत्‍वविदों के मुताबिक पुरुष के अवशेष और उसका मकबरा पूरी तरह से सुरक्षित है। इस मकबरे को सील किया गया था और उसके अंदर से कई अद्भुत कलाकृतियां भी बरामद हुई हैं।

पुरातत्‍वविदों ने बताया कि महिला के अवशेष अच्‍छी स्थिति में नहीं हैं और इस बात के संकेत हैं कि चोरों ने महिला के मकबरे को खोदा भी था। यह खोज यूनवर्सिटी ऑफ बार्सीलोना के द्वारा की गई है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह मकबरा मिस्र के 26वें राजवंश का है। सोने की जीभ अच्‍छी स्थिति में है और प्राचीन मिस्र की ममियों में अक्‍सर यह पाया जाता है। बताया जाता है कि इन सोने की जीभ को अंत‍िम संस्‍कार के दौरान मरे हुए लोगों के पास इसलिए रखा जाता था ताकि उस इंसान की आत्‍मा प्राचीन देवता ओसिरिस से बात कर सके।
मिस्र में मिली 2500 साल पुरानी ममी और पुरुष की खोपड़ी
प्राचीन म‍िस्र में माना जाता था कि ओसिरिस अंडरवर्ल्‍ड के ऊपर शासन करता हैं और मरे हुए लोगों की आत्‍माओं की परीक्षा लेंगे। साथ ही ऐसी मान्‍यता थी कि सोने की जीभ की मदद से मरा हुआ इंसान ओसिरिस को अपनी आत्‍मा पर रहम करने के लिए सहमत कर लेगा। पुरातत्‍वविदों को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये पुरुष और महिला कौन थे लेकिन दोनों के मकबरे एक-दूसरे के पास बने हैं।


Next Story