विश्व

अमेरिका में कारों पर लगेगा 25% टैक्स

Subhi
27 March 2025 7:46 AM IST
अमेरिका में कारों पर लगेगा 25% टैक्स
x

American: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह टैरिफ का फैसला स्थायी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से 25% टैरिफ लगाएगा जो देश में नहीं बनी हैं. उन्होंने कहा, लेकिन यदि आप अपनी कार अमेरिका में बनाते हैं तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा.

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हम उन सभी कारों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने जा रहे हैं जो अमेरिका में नहीं बनी हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति घरेलू उत्पादन (Domestic Manufacturing) को बढ़ावा देगी और यदि कारें अमेरिका में बनाई जाती हैं तो उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप प्रशासन व्यापार असंतुलन को कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रहा है. हालांकि, इस तरह के शुल्कों से वैश्विक व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. गौरतलब है कि ट्रंप जल्द ही व्यापार से जुड़े बड़े उपायों का खुलासा करने वाले हैं. बता दें कि 2 अप्रैल को उन्होंने 'मुक्ति दिवस' (Liberation Day) करार दिया है. इस दिन ट्रंप कई नए शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं.


Next Story