विश्व

नाइजीरिया में नौका पलटने से 24 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Rani Sahu
12 Sept 2023 4:52 PM IST
नाइजीरिया में नौका पलटने से 24 लोगों की मौत, दर्जनों लापता
x
अबूजा। नाइजीरिया में एक नौका पलटने की घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य लापता हो गए हैं। आपातकालीन अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं, जो कि नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोकवा में नाव पर यात्रा करते समय डूब गए। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रांत प्रमुख जैनब सुलेमान ने बताया कि नाव पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। अंदेशा हैं कि कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। सुलेमान ने बताया, अब तक बचाव कार्य के दौरान 24 शव निकाले जा चुके हैं और 30 लोगों को बचाया गया है।
Next Story