विश्व

मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत

jantaserishta.com
8 Jun 2023 11:01 AM IST
मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत
x
काबुल (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के सरी पुल प्रांत में एक मिनीबस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 24 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना बुधवार शाम सयाद जिले में चालक की लापरवाही के कारण हुई। मृतकों में 12 महिलाएं, आठ बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। बस में सवार केवल एक महिला बची, लेकिन वह भी बुरी तरह घायल हो गई।
अफगानिस्तान में बुधवार को यह दूसरा सड़क हादसा था। मध्य बामियान प्रांत में बुधवार सुबह हुए एक अन्य सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story