
x
लुसाका (आईएएनएस)| दक्षिणी जाम्बिया में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार 24 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जाम्बिया पुलिस के उप जनसंपर्क अधिकारी डैनी मवाले ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि 35 यात्रियों से भरी बस ट्रक के पीछे से टकराने के बाद सड़क के बाईं ओर खाई में गिरकर पलट गई। घायलों में बस चालक भी शामिल है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मवाले ने कहा कि दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का पिछला बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार, जाम्बिया में 2023 की पहली तिमाही में कम से कम 7,639 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसमें 390 लोग मारे गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





