विश्व
चिली की राजधानी में स्कूल विस्फोट के दो दिन बाद 23 छात्र अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
26 Oct 2024 10:33 AM IST

x
सैंटियागो: चिली की राजधानी सैंटियागो के एक स्कूल में बुधवार को हुए धमाके में घायल हुए 35 में से 23 छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि दो घायल छात्रों की हालत "बेहद गंभीर" है, जबकि आठ अन्य "गंभीर स्थिति" में हैं। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
शिक्षा मंत्री निकोलस कैटलडो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शुक्रवार को 12 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कैटलडो ने इस बात को खारिज किया कि यह घटना एक "अलग" घटना है, जैसा कि स्कूल हेड मारिया अलेजांद्रा बेनावाइडेस ने पहले मीडिया से कहा था।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बारोस अराना नेशनल बोर्डिंग स्कूल के कुछ छात्र बुधवार को सार्वजनिक सड़कों पर विस्फोटक उपकरण लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इन उपकरणों में अज्ञात कारणों से एक बाथरूम में ही विस्फोट हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





