विश्व

23 की मौत कई घायल, ट्रेन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, देखें मंजर

jantaserishta.com
24 May 2026 11:45 AM IST
23 की मौत कई घायल, ट्रेन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
इस्लामाबाद: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार सुबह पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक भीषण फिदायीन हमला किया. रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 53 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
धमाके के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर एकत्र हो गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है.
शुरुआती जांच के अनुसार, ये एक सुनियोजित हमला था, जिसे ट्रेन के गुजरने के वक्त अंजाम दिया गया ताकि अधिक से अधिक जानमाल का नुकसान किया जा सके. आपातकालीन बचाव दल और पुलिस बल मौके पर राहत कार्य चलाने के साथ-साथ विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर के सुराग तलाशने में जुटे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story