विश्व

22 लोगों की मौत, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
8 Jun 2022 2:06 PM IST
22 लोगों की मौत, हुआ ये हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

1 बच्चा जख्मी हुआ है.

बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक यात्री वैन खाई में गिर गई. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि ये हादसा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब यात्री वैन किल्ला सैफुल्लाह में गहरी खाई में गिर गई. वैन में 23 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इसमें 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा जख्मी हुआ है.
झोब के अख्तरजई में ये हादसा हुआ. यहां वैन गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई. सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है. एक बच्चा हादसे में जिंदा बचा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उधर, हादसे के बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने घटना पर दुख जताया. साथ ही उन्होंने संवदेनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story