विश्व

2012 गुरुद्वारे पर हमला: अमेरिकी नेताओं ने सभी से नफरत से ऊपर उठने का किया आग्रह

jantaserishta.com
6 Aug 2023 9:42 AM IST
2012 गुरुद्वारे पर हमला: अमेरिकी नेताओं ने सभी से नफरत से ऊपर उठने का किया आग्रह
x
न्यूयॉर्क: 2012 में विस्कॉन्सिन राज्य में एक सिख गुरुद्वारे में हुई सामूहिक गोलीबारी के शिकार लोगों काेे याद करते हुए, शीर्ष अमेरिकी नेताओं ने समुदाय से नफरत, कट्टरता से ऊपर उठने और देश में बंदूक हिंसा को खत्म करने के लिए काम करने का आग्रह किया। 5 अगस्त 2012 को, ओक क्रीक मेें सेना के वरिष्‍ठ वेड पेज ने विस्कॉन्सिन में एक गुरुद्वारे पर हमला किया और खुद को गोली मारने के पहले छह श्रद्धालुओं को गोली मार दी। हमले में घायल सातवें व्यक्ति की,2020 में चोटों के कारण मृत्यु हो गई।
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना और विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने शनिवार को ट्विटर पर सिख समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया। खन्ना ने अपने ट्वीट में लिखा, "जैसा कि हम उन लोगों को याद करते हैं, जो दुखद रूप से मारे गए थे, आइए हम किसी भी रूप में नफरत की निंदा करें और इस देश में बंदूक हिंसा की महामारी को खत्म करने के लिए काम करना जारी रखें।"
गवर्नर एवर्स ने कहा, "आज हम ओक क्रीक गुरुद्वारे में हुए हमले के शिकार लोगों की याद में एकत्रित हुए हैं। हमें हर हाल में नफरत खत्‍म करना होगा।''
यह कहते हुए कि विस्कॉन्सिन में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है, सीनेटर टैमी बाल्डविन ने ट्वीट किया कि सामूहिक गोलीबारी की 11वीं बरसी पर, वह "सभी मृतकों, बचे लोगों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हैं। मैं विस्कॉन्सिन के सिख समुदाय के साथ खड़ा हूं। ”
2021 तक अमेरिका की आबादी में सिखों की हिस्सेदारी 0.1 प्रतिशत थी, जो देश का छठा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। वे लंबे समय से अमेरिका में नफरत और नस्लीय अपराधों के शिकार रहे हैं, और 11 सितंबर के हमलों के बाद चीजें और भी बदतर हो गईं, जब उनकी लंबी दाढ़ी के कारण उन्हें मुस्लिम समझ लिया गया। 49 वर्षीय सिख व्यवसायी बलबीर सिंह सोढ़ी 9/11 से जुड़े घृणा अपराध के पहले शिकार थे। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा सामने आए हालिया आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 2021 में धर्म से संबंधित कुल 1,005 घृणा अपराध दर्ज किए गए, जिनमें सिख सबसे अधिक लक्षित धार्मिक समूह थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story