विश्व

पाकिस्तान की जेल से 20 भारतीय मछुआरे रिहा, पांच साल से कैद थे

Subhi
20 Jun 2022 12:57 AM GMT
पाकिस्तान की जेल से  20 भारतीय मछुआरे रिहा, पांच साल से कैद थे
x
पाकिस्तान ने सद्भावना दिखाते हुए रविवार को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर पिछले पांच वर्षों से कराची की एक जेल में कैद थे।

पाकिस्तान ने सद्भावना दिखाते हुए रविवार को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर पिछले पांच वर्षों से कराची की एक जेल में कैद थे।

इन मछुआरों को कराची के लांधी इलाके में मलीर जिला जेल में रखा गया था। वाघा सीमा पर जाने के लिए मछुआरों लाहौर भेजा गया है, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जेल अधीक्षक मोहम्मद इरशाद ने बताया कि मछुआरों को संघीय सरकार के आदेश पर रिहा किया गया है। उन्होंने कहा, वे पिछले पांच वर्षों से जेल में थे।

इरशाद के मुताबिक, मछुआरों को जून 2018 में समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था। जेल में बंद रहने के बाद मछुआरों को ईधी ट्रस्ट को सौंपा गया। ट्रस्ट के प्रमुख फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों की यात्रा का सारा खर्च उनकी संस्था उठाएगी।


Next Story