विश्व

आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद, 15 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
21 March 2024 5:00 PM IST
आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद, 15 घायल, VIDEO
x

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में दो सैनिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई जब कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर गोलीबारी की।

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के बाद आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक मारे गए। जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story