विश्व

2 की मौत, सऊदी के शहर को हाउती विद्रोहियों ने बनाया निशाना, 7 गंभीर रूप से घायल

Gulabi
25 Dec 2021 4:56 PM GMT
2 की मौत, सऊदी के शहर को हाउती विद्रोहियों ने बनाया निशाना, 7 गंभीर रूप से घायल
x
यमन के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा करने वाले हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती कस्बे जिजान को राकेट से निशाना बनाया है
यमन के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा करने वाले हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती कस्बे जिजान को राकेट से निशाना बनाया है। शुक्रवार को हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के इस कस्बे को एक राकेट से निशाना बनाया। घायलों में छह सऊदी और एक बांग्लादेशी नागरिक भी है। धमाका में कई कारें और दुकानें भी तबाह हो गई। यह कस्बा यमन की सीमा के पास है।
इससे पहले सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हाउती के एक ठिकाने पर हवाई हमला किया था। यह गठबंधन सेना वर्ष 2015 से यमन में ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों से संघर्ष कर रही है। हाउती समूह यमन की सीमा से सटे सऊदी के इलाकों को अक्सर ही निशाना बनाता रहता है।
इसके पहले हाउती विद्रोहियों के हमले में मारे गए थे 47 लोग
वहीं, कुछ महीनों पहले भी यमन के हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाया था। इस संघर्ष में 47 लोग मारे गए थे। हाउती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने जिजैन एयर पोर्ट और किंग खालिद एयरबेस पर ड्रोन से हमला किया था। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया था कि उनके लड़ाकों ने जेद्दाह और जुबैल में रिफाइनरी पर हमला किया था।
सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र हाउती विद्रोहियों के हैं निशाने पर
बता दें कि 2014 से निरंतर यमन में गृह युद्ध के हालात चल रहे हैं। इस युद्ध में 2015 से सऊदी अरब भी शामिल हो गया है, जो वहां की सरकार को समर्थन दे रहा है। इसीलिये सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र भी हाउती विद्रोहियों के निशाने पर हैं।
Next Story