विश्व

शिकागो में गोलीबारी से 2 लोगो की मौत और आठ घायल

Subhi
21 May 2022 12:41 AM GMT
शिकागो में गोलीबारी से 2 लोगो की मौत और आठ घायल
x
अमेरिकी शहर शिकागो में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने बताया कि ‘नियर नॉर्थ साइड’ में रात करीब 10:40 बजे यह गोलीबारी हुई।

अमेरिकी शहर शिकागो में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने बताया कि 'नियर नॉर्थ साइड' में रात करीब 10:40 बजे यह गोलीबारी हुई।

स्थानीय अखबार 'सन-टाइम्स' ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए हैं। इनमें से चार लोग गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पतालों में ले जाए गए। पुलिस ने उनके नाम या उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी या किसी संदिग्ध के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना जारी नहीं की गई है।

Next Story