विश्व

विस्फोट से 2 की मौत, 4 घायल

jantaserishta.com
29 Sept 2023 8:53 AM IST
विस्फोट से 2 की मौत, 4 घायल
x
इस्तांबुल: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में गुरुवार को एक विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय की ओर से दी गई। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय ने एक लिखित बयान में कहा कि विस्फोट शहर के यूरोपीय हिस्से में बाहसेलिवेलर जिले की एक इमारत में प्राकृतिक गैस संपीड़न के कारण हुआ। कार्यालय ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
इस बीच, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवा इकाइयों को घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि पुलिस ने सड़क की घेराबंदी कर दी। तुर्की के एनटीवी के अनुसार, अग्निशामकों ने विस्फोट के कारण लगी आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने के लिए उपाय किए और एहतियात के तौर पर इनमें से कुछ इमारतों को खाली करा लिया। एनटीवी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story