
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक यात्री वैन खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू सर्विस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह जिले के कबाल इलाके में हुई। वैन के ब्रेक फेल होने की वजह से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया। पीड़ितों में दो महिलाएं और आठ साल का एक बच्चा शामिल है।
पाकिस्तान में अक्सर मुख्य रूप से खराब रखरखाव वाले वाहनों, खस्ताहाल सड़कों और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





