विश्व
2 हिरासत में लिए गए फ्रांसीसी नागरिकों ने ईरान में विरोध के लिए उकसाने की बात कबूली
jantaserishta.com
7 Oct 2022 1:29 PM IST

x
तेहरान (आईएएनएस)| ईरान में गिरफ्तार किए गए दो फ्रांसीसी नागरिकों ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भड़काने के प्रयासों को स्वीकार किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ईरान के अरबी भाषा के टेलीविजन समाचार नेटवर्क अल-आलम टीवी पर गुरुवार को प्रसारित एक वीडियो में, 37 वर्षीय सेसिल कोहलर ने फ्रांस के बाहरी सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएसई) के एजेंट होने की बात स्वीकार की।
रिपोर्ट के अनुसार, कोहलर ने वीडियो फुटेज में कहा कि वह इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ 'एक क्रांति' शुरू करने के प्रयास में बड़े पैमाने पर अशांति की नींव रखने के लिए अपने साथी 69 वर्षीय जैक्स पेरिस के साथ ईरान गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस ने कहा कि डीजीएसई का उद्देश्य 'ईरानी सरकार पर दबाव डालना' था।
कोहलर और पेरिस ने 28 अप्रैल को पर्यटकों के रूप में ईरान की यात्रा की थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खुफिया मंत्रालय ने मई में कहा था कि दो फ्रांसीसी नागरिकों को शिक्षकों के विरोध के दौरान देश में अराजकता और सामाजिक अव्यवस्था फैलाने के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





