विश्व

ट्रक की चपेट में आने से 2 साइकिल सवारों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
26 Feb 2023 11:04 AM IST
ट्रक की चपेट में आने से 2 साइकिल सवारों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| दक्षिण-पश्चिमी अमेरिकी राज्य एरिजोना में एक पिकअप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। द एरिजोना रिपब्लिक अखबार के डिजिटल होम एजेड सेंट्रल डॉट कॉम के अनुसार, एरिजोना की राजधानी फीनिक्स के एक उपनगर, गुडइयर में कॉटन लेन ब्रिज पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे (1600 जीएमटी) से ठीक पहले दुर्घटना हुई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुडइयर पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि भीषण दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही रुक गया।
अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story