विश्व

बच्‍चों की मदद के लिए 2 करोड़ जुटाए, इमोशनल है पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
24 May 2022 10:48 AM IST
बच्‍चों की मदद के लिए 2 करोड़ जुटाए, इमोशनल है पूरी स्टोरी
x

नई दिल्‍ली: चार भाइयों ने अपने माता-पिता को महज 6 महीनों के अंदर खो दिए. इन बच्‍चों की कहानी जानकर लोग इमोशनल हो गए. फिर, क्राउड फंडिंग के माध्‍यम से दरियादिल लोगों ने बच्‍चों की मदद की और करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपए जुटा लिए.

5 साल के कोनोर क्लिफफोर्ड, 8 साल के एंड्रयू, 14 साल के जैक और 21 साल के पैट्रिक के लिए उनके मां-बाप की मौत असहनीय थी. मदद कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के लोगों ने इन बच्‍चों के लिए पैसे जुटाने का काम शुरू किया. ताकि ये बच्‍चे उस घर में रह सकें, जहां वह पहले रह रहे थे.
इन बच्‍चों की मां एलीन क्लिफफोर्ड की मौत अपने जन्‍मदिन से ठीक एक दिन पहले 28 अगस्‍त 2021 को हुई थी. वह स्‍टेज 4 के कैंसर से ग्रस्‍त पाई गई थीं.
इसके कुछ सप्‍ताह बाद ही उनके 46 साल के पति पैडरेग भी अस्‍वस्‍थ रहने लगे और उनमें भी कैंसर डिटेक्ट हुआ. इसके बाद जनवरी में उनकी भी मौत हो गई.
इस पीड़ादायक कहानी सुनने के बाद कई लोगों का मन भावुक हो गया. फंड जुटाने वाले मैरी हायस ने बताया मिलटाउन (आयरलैंड) में रहने वाले कई लोगों को इस बात पर विश्‍वास नहीं हुआ कि इस तरह का कुछ हो सकता है. लेकिन, लोग आगे आए और इन बच्‍चों की यथासंभव मदद की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story