विश्व

बांग्लादेश में 2 नावों की हुई टक्कर, 22 लोगों की मौत; नौका का चालक गिरफ्तार

Tulsi Rao
28 Aug 2021 6:17 PM GMT
बांग्लादेश में 2 नावों की हुई टक्कर, 22 लोगों की मौत; नौका का चालक गिरफ्तार
x
बांग्लादेश में 2 नावों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री नौका और एक मालवाहक नौका के बीच टक्कर में यात्री नौका के डूब जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बांग्लादेश में 2 नावों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री नौका और एक मालवाहक नौका के बीच टक्कर में यात्री नौका के डूब जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। नौका पर 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मालवाहक नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी ढाका से 82 किलोमीटर दूर ब्रह्मनबारी जिले में एक बड़े जलाशय में नौका शुक्रवार की शाम को डूब गई। जिले के अग्निशमन सेवा एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी एमोन सरकार ने कहा कि करीब 24 घंटे की तलाशी अभियान के बाद किसी भी यात्री के लापता होने की संभावना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 50 यात्री लापता हैं।

सरकार ने फोन पर बातचीत में बताया, ''हो सकता है कि कई लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए होंगे। यात्रियों की कोई सूची नहीं थी। आज कोई भी व्यक्ति लापता लोगों के बारे में हमसे पूछने नहीं आया।' बांग्लादेश में 230 नदियां हैं और इन नदियों से यात्रियों तथा सामान का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। सरकार ने कहा कि नौका आधी डूबी हुई है और रविवार को इसे तट पर लाया जा सकता है।
इससे पहले इस हादसे को लेकर शुक्रवार को जो खबर आई थी उसमें कहा गया था कि बांग्लादेश के मध्य ब्राह्मणबाडिया में तीताश नदी में इंजन से चलने वाली एक यात्री नाव के डूब जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका उस वक्त जताई गई थी। हालांकि, अब मृतकों की संख्या 22 हो गई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना को लेकर यह भी कहा गया कि नाव स्थानीय मार्ग पर 100 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसकी टक्कर रेत से लदी नाव से हो गई और साथ ही पीछे से एक अन्य मालवाहक नाव भी इससे टकरा गई।


Next Story