विश्व

अमेरिका में इस मौसम में अब तक फ्लू से 18 हजार मौतें: सीडीसी

jantaserishta.com
4 March 2023 9:34 AM IST
अमेरिका में इस मौसम में अब तक फ्लू से 18 हजार मौतें: सीडीसी
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम अनुमानों के मुताबिक अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से अब तक कम से कम 26 मिलियन लोग बीमार हुए। 2 लख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए और 18 हजार मौतें हुईं। सीडीसी के अनुसार शुक्रवार को देश में इस सीजन में फ्लू से 117 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में ़फ्लू अस्पताल में प्रवेश की संख्या और साप्ताहिक दर में गिरावट जारी रही। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 25 फरवरी को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में लगभग 1,500 लोगों को फ्लू के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी ने सिफारिश की है कि 6 महीने और उससे अधिक उम्र के लोगों को सालाना फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।
सीडीसी ने कहा कि फ्लू की बीमारी के इलाज के लिए एंटीवायरल दवाओं को जल्द से जल्द शुरू करने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story