विश्व

पाकिस्तान में बस के पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 घायल

Rounak Dey
11 Jun 2021 12:10 PM IST
पाकिस्तान में बस के पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 घायल
x
ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तेज गति से जा रही एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गए।

'जियो न्यूज' के मुताबिक, बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को टीचिंग हॉस्पिटल खुजदार ले जाया गया जहां तीन और लोगों की मौत हो गयी। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। यात्री बस के तेज गति से चलने के दौरान ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।


Next Story