विश्व

दक्षिण अफ्रीका के नाइट क्लब में 17 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Neha Dani
26 Jun 2022 8:56 AM GMT
दक्षिण अफ्रीका के नाइट क्लब में 17 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
' उन्होंने कहा कि 18-20 साल की उम्र के युवाओं की मौत का कारण निर्धारित करना जल्दबाजी होगी।

दक्षिण अफ्रीका से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दक्षिणी शहर पूर्वी लंदन में एक नाइट क्लब में 17 लोगों का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक प्रांतीय पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर थेम्बिंकोसी किनाना (Thembinkosi Kinana) ने एएफपी को बताया, 'हमें एक रिपोर्ट मिली है कि पूर्वी लंदन में स्थित सीनरी पार्क में एक स्थानीय सराय में 17 लोगों की मौत हो गई है।' उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी भी 'परिस्थितियों की जांच' कर रहे हैं।

17 लोगों की मौत की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी अधिकारी पूर्वी लंदन में एक लोकप्रिय टाउनशिप सराय के अंदर पाए गए 17 लोगों के शव की जांच कर रहे हैं। ब्रिगेडियर टेम्बिंकोसी किनाना ने कहा कि शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर सीनरी पार्क में हुई घटना के लिए पुलिस को लोगों द्वारा सतर्क किया गया था।
किनाना ने बताया, 'जिन परिस्थितियों में लोगों की मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है।' उन्होंने कहा कि 18-20 साल की उम्र के युवाओं की मौत का कारण निर्धारित करना जल्दबाजी होगी।

Next Story